Live

KATIHAR में ताबड़तोड़ फायरिंग

आपराधिक चरित्र के एक शख्स की मौके पर मौत ,एक बच्ची भी घायल

A
Arun Chourasiaलेखक

KATIHAR:- बड़ी आपराधिक वारदात की सूचना कटिहार से आ रही है है..जिले के सहायक थाना क्षेत्र में बाइक पर सवार अपराधियो ने धनराज यादव नाम के शख्स को गोलियों से भून डाला,...ताबड़तोड़ हुई फायरिंग से घटनास्थल पर ही अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी। वहीं अपराधियो की ताबड़तोड़ फायरिंग की जद में एक बच्ची की जांघ में भी गोली लगी है जिसे इलाज के लिए सदर अस्पतालमें भर्ती कराया गया है।मृतक धनराज यादव का भी आपराधिक इतिहास रहा है और वो पशु तस्करी में कई बार उसकी संलिप्ता सामने आई थी ।

हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गयी ।मिली जानकारी के अनुसार ,मृतक धनराज यादव बाइक से नया टोला से अपने घर हवाई अड्डा जा रहा था जहां अपराधियो ने इस हत्या को अंजाम दिया । घटनास्थल पर पुलिस पहुच कर सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है,और शव को पोस्टमाटम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें