Live

कशिश की खबर का असर

कलयुगी पिता हुआ गिरफ्तार, बेटी ने किया था यौन शोषण का वीडियो वायरल

A
ASHISH KUMARलेखक

समस्तीपुर : कलयुग में हर रोज रिश्ते शर्मसार हो रहे हैं। एक कलयुगी पिता कई दिनों से अपनी नाबालिग बेटी का यौन शोषण कर रहा था। किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी। डर के मारे बेटी ने कई दिनों तक किसी को नहीं बताया और इस दर्द को चुपचाप सहती रही। आखिर बाप की करतूतों से तंग आकर बेटी ने फिर बड़ा कदम उठाया।

रिश्ते को कलंकित करने वाली यह घटना बिहार के समस्तीपुर की बताई जा रही है जहां शिक्षक पिता की घिनौनी हरकत का वीडियो सामने आया है। शिक्षक की 18 साल की बेटी ने खुद यह सनसनीखेज वीडियो बनाया है, जिसमें साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे उसका पिता उसका यौन शोषण कर रहा है।

वहीँ अब घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने शिक्षक पिता को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है। कशिश न्यूज़ ने इस खबर तो तत्परता से दिखाया और लड़की के पक्ष में मजबूती से खड़ा रहा जिसके बाद अब इस कलयुगी पिता पर कार्रवाई कर दी गई।

घटना की जानकारी देते हुए रोसड़ा एसडीपीओ सहरियार अख्तर ने कहा कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ चल रही है। विस्तृत रूप से बयान दर्ज होने के बाद इसमें शामिल और लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि वीडियो वायरल करते हुए बेटी ने आरोप लगाया था कि जब वो इसकी शिकायत लेकर स्थानीय रोसड़ा थाना गई, तो उसे वहां से भगा दिया गया था।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें