कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम
CM हेमंत सोरेन आज खतियानी जोहार यात्रा की शुरुआत करेंगे गढ़वा से
गढ़वा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खतियानी जोहार यात्रा की शुरुआत आज गढ़वा से करेंगे. अब से कुछ ही देर बाद मुख्यमंत्री शहर के टाउन हॉल के मैदान में आयोजित खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे. खतियानी जोहार यात्रा को लेकर तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है.
हजारों की संख्या में जेएमएम कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का भाषण सुनने कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं. कार्यक्रम स्थल पर सिविल प्रशासन और पुलिस प्रशासन की पुख्ता इंतजाम किया गया है. चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।