Live

कार्रवाई दिल्ली में और गुस्सा धनबाद में

सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आप कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

धनबाद : दिल्ली शराब नीति मामले में आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह के दिल्ली आवास पर ईडी की छापेमारी और जांच के बाद सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी से आक्रोशित होकर आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं कार्यकर्ताओं ने धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया है.



बता दें कि ईडी ने दिल्ली शराब नीति मामले में सांसद संजय सिंह से करीब 10 घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया है. इसके बाद आप कार्यकर्ताओं ने धनबाद में पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया है.

रणधीर वर्मा चौक पर आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं कार्यकर्ता ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया है. दिल्ली शराब नीति मामले में आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह के दिल्ली आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी और जांच के बाद सांसद संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. ईडी ने करीब दस घंटे की पूछताछ के बाद यह कार्रवाई की है. जिसके बाद आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता में मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी और पुतला दहन किया है.


आम आदमी पार्टी संयोजक एवं जिला अध्यक्ष अशोक महतो ने कहा कि जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने बदले की कार्रवाई ईडी और सीबीआई से कर रहे हैं यह देश के लोकतंत्र पर हमला करने का कार्य कर रहे हैं. ऐसे में अगर बदले की कार्रवाई में केस करना शुरू हो जाए तो भारत में आधे से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता पर केस होना चाहिए. भाजपा का यह नैतिकता पूरे देश में शर्मसार करने वाली है. दिल्ली में जिस तरह से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, पूर्व में मनीष सिसोदिया जैसे आम आदमी पार्टी के नेता के ऊपर बदले की कार्रवाई कर रहे हैं यह लोकतंत्र पर हमला है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें