Live

करने चले थे अपराध पहुंच गए जेल

हथियार के साथ पुलिस ने 2 अपराधियों को धर दबोचा, जानें पूरा मामला

A
ASHISH KUMARलेखक

कटिहार : खबर है कटिहार से जहां अपराध की योजना बना रहे दो अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ऑटोमेटिक पिस्टल भी बरामद किया है। जानकारी मिल रही है कि यह अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फ़िराक में थे।

मामला कटिहार के सहायक थाना इलाके का है जहां टीवी टावर मोहल्ला से अपराध की योजना बना रहे 2 अपराधियों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। हालाँकि इस दौरान कई अपराधी मौके का फायदा उठाकर भाग निकले। अपराधियों के पास से पुलिस ने एक ऑटोमेटिक पिस्टल, 26 जिंदा कारतूस, 2 मैगजीन बरामद किया है।

वहीँ पुलिस ने बताया है कि मामला हथियार तस्करी से भी जुड़ा हुआ है, जिस की जांच की जा रही है। बाकि लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्त में आये अपराधियों का पहले से अपराधिक रिकॉर्ड है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें