Hindi News / शोर सुन डॉक्टर ने दिखाया धौंस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

कराहता रहा मरीज और मच्छरदानी लगा सोया 'सिस्टम' : शोर सुन डॉक्टर ने दिखाया धौंस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Edited By:  |
karahta rha mareej aur machchardani laga soya system

मुजफ्फरपुर : खबर है मुजफ्फरपुर से जहां एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में आप देखते हैं कि एक सरकारी अस्पताल में मरीज इलाज के लिए गुहार लगता रहा लेकिन डॉक्टर साहिबा मच्छरदानी लगा आराम करती रही। जब कुछ युवकों ने इसका विरोध किया तो डॉक्टर आगबबूला हो गई और सभी पर धौंस दिखने लगी।

मामला मुजफ्फरपुर जिले के एसकेएमसीएच अस्पताल का बताया जा रहा है। दरअसल देर रात अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा मरीज गुहार लगाता रहा लेकिन उसकी डॉक्टर ने एक नहीं सुनी। डॉक्टर साहिबा मच्छरदानी लगा आराम करती रही। इस दौरान ही किसी ने घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वहीँ जब इस मामले पर अस्पताल के अधीक्षक डॉ बीएस झा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वीडियो के सत्यापन के बाद कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि स्वास्थ्य महकमे में यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।

चंदन चौधरी की रिपोर्ट