'कंतारा चैप्टर 1' के टीज़र ने मचाया ग़दर : धांसू अंदाज में नजर आए कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी, फैंस एक्साइटेड

Edited By:  |
kantara chapter 1 ke teaser ne internet par machai gadar, dhansu look me dikhe rishab shetty

DESK : कन्नड़ की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' के टीजर ने ही इंटरनेट पर खलबली मचा दी है। इस फिल्म का टीज़र इतना दमदार और धांसू है कि आप एक टक देखते रह जाएंगे। टीजर में सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी का लुक दर्शकों को काफी आकर्षित कर रहा है। वहीं सितंबर 2022 में रिलीद के बाद से सभी दर्शक कंटारा के सीक्वल का इंतजार कर रहे थे।



टीजर की बात करें तो इसमें कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी का सॉलिड लुक देखने को मिल रहा है। पोस्टर और टीजर दोनों में ही ऋषभ शेट्टी एक गुफा में खड़े नजर आ रहे हैं। वो ऊपर से नीचे तक खून से लथपथ हैं और उनके एक हाथ में कुलहाड़ी और दूसरे में त्रिशूल देखने को मिल रहा है। ऋषभ का ऐसा अवतार पहली बार देखने को मिल रहा है। इसके देखने के बाद कोई भी फैन भयंकर और खतरनाक कहे बिना नहीं रह पाएगा। हाथों में रस्सियां और रुद्राक्ष की माला लपेटे ऋषभ आंखें फाड़ते हुए दहाड़ते नजर आ रहे हैं। इसे देखते ही जाहिर हो रहा है कि ऋषभ शेट्टी गुस्से से गरजते नजर आने वाले हैं।

मूवी की पहली झलक मेकर्स ने एक ही भाषा में दिखाई है। वहीं पोस्ट अलग-अलग भाषाओं में जारी किए गए हैं। टीजर की शुरुआत में ऋषभ दर्शकों से पूछते हैं कि क्या वे 'रोशनी' देख सकते हैं जो उन्हें 'अतीत और भविष्य' दोनों में देखने में मदद करती है। उनके चरित्र शिव को पूरी तरह से पेश किए जाने से पहले चंद्रमा की ओर देखते हुए देखा जा सकता है।