Live

कलयुगी पुत्र की करतूत

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर अपनों को ही पीटकर की हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सिमडेगा : बड़ी खबर सिमडेगा से जहां बानो थाना क्षेत्र के पाड़ो गांव में बेटे ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर मां की जान ले ली. आरोपी ने मां को पीटते हुए ढकेल दिया. घटना के बाद अस्पताल ले जाने के क्रम में महिला ने दम तोड़ दिया. पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया.


बताया जा रहा है कि बानो थाना क्षेत्र के पाड़ो गांव में पुत्र ने अपने ही मां को पीटकर ढकेल दिया जिससे अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई.

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं आरोपी पुत्र विनोद कुमार सिंह को पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेज दिया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें