Live

कलयुगी बेटा

अय्याशी के लिए पैसा देने से मना करने पर मां की निर्मम हत्या..पहुंचा हवालात

A
Arun Chourasiaलेखक

Madhubani:-मां-बेटो के रिश्ते को कलंकित करने का काम बिहार के मधुबनी में हुआ है जहां अय्याशी करने के लिए पैसा देने से मना करने पर एक बिगड़ैल बेटे ने अपनी मां की निर्मम हत्या कर दी.

दिल को झकझोड़ने वाली यह वारदात मधुबनी के अरेर थाना के ढंगा गांव की है,जहा एक महिला गुलाब देवी के उसके अपने ही जिगर के टुकड़े ने पहले गला दबादकर हत्या कर दी और फिर धारदार हथियार से शरीर के टुकड़े कर दिए.मिली जानकारी के अनुसार मृतक गुलाबों देवी बकरी पालन कर पैसे कमाती थी और उसका बेटा काम करने के बजाय अय्याशी करता रहता था..वह मां के कमाए हुए पैसे जबदस्ती छीन लेता था.बेटे के व्यवहार से आजिज होकर जब मां ने पैसे देने से इंकार किया तो कलयुगी बेटे ने पहले अपनी मां का गला दबाकर हत्या कर दी और फिर उसके हाथ-पैर धारदार हथियार से काटे। उसके बाद ईंट-पत्थर से शव को कुचला। यहां तक की हाथ-पैर भी तोड़ दिए।

इस घटना के जानकारी जब आस-पास के लोगों को मिली तो उन्हौने पुलिस को सूचना दी और भीड़ ने आरोपी बेटा समेत परिवार के सभी सदस्य को घर में बंद कर दिया..सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटा एवं उनकी पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.वहीं इस वारदात के बाद इलाके में तरह तरह की चर्चा हो रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें