Live

कल्पना सोरेन ने संवाद कार्यक्रम में हुई शामिल

कहा, झारखंड में एक बार फिर से महागठबंधन की बनेगी सरकार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गिरिडीह :जिले के जमुआ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक औरJMMनेता केदार हाजरा के आवासीय कार्यालय कारुडीह में जमुआ विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सीएम हेमन्त सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन शामिल हुईं. केदार हाजरा और पार्टी के लोगों ने कल्पना मुर्मू सोरेन का भव्य स्वागत किया.

इस मौके पर कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि हमारे साथ एक मजबूत शख्सियत केदार हाजरा हैं. इनको मजबूत बनाने का काम करना है. हर जगह से झारखंड के एक सिपाही को मजबूत करना है ताकि हेमंत सोरेन मजबूत हों. दिशोम गुरु शिबू सोरेन मजबूत हों और हमारा झारखंड मजबूत हो. झारखंड की आवाम गरीब ,गुरबा ,मजदूर पिछड़ा,दलित वो सब आज हेमंत सोरेन के साथ खड़ा है. वहीं विधायक केदार हाजरा ने कहा कि गुरु जी के विचारधारा से प्रेरित होकर और हेमंत सरकार के द्वारा किए गए विकास को दोहराने के लिए जेएमएम के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं. कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड में एक बार फिर से महागठबंधन की सरकार बनेगी. जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है. इस मौके पर जिला अध्यक्ष संजय सिंह,जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष फरदीन इम्तियाज अहमद समेत पार्टी के सैकड़ों लोग और कार्यकर्ता मौजूद थे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें