Live

कल्पना सोरेन ने पाकुड़ में की चुनावी सभा

भाजपा पर हमला करते कहा, भाजपा वालों ने 7500 सरकारी स्कूलों को कर दिया बंद

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पाकुड़ : हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की चुनावी सभा में पाकुड़ के आमड़ापाड़ा पहुंची. अमड़ापाड़ा में पार्टी कार्याकर्ताओं ने उनका माला पहनाकर भव्य स्वागत किया. कल्पना सोरेन ने पार्टी के प्रत्याशी विजय हांसदा के पक्ष में चुनावी सभा की.

वहीं चुनावी सभा में कल्पना सोरेन के हाथों भाजपा के कुछ लोगों को झारखंड मुक्ति मोर्चा में पार्टी का पट्टा पहनाकर शामिल किया गया.कल्पना सोरेन ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन की उपलब्धियों को जनता के सामने गिनाया. साथ ही उन्होंने भाजपा पर हमलवार हुई और बोली कि भाजपा वालों ने साढ़े सात हजार सरकारी स्कूल को हटाने का काम किया है. परंतु आपका बेटा आपके दादा ने सरकारी स्कूल को एक्सीलेंस स्कूल में बदलने का काम किया है ताकि आपके बच्चे- बच्चियां अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सके. उन्होंने कहा कि जब हमारे पति हेमंत सोरेन ने झारखंड के खनिज का बकाया राजस्व1लाख हजार करोड़ रुपए केंद्र सरकार से मांगे तो उन्हें जेल में डाल दिया. इसलिए अब समय आ गया है कि आदिवासियों मूलवासियों को एक होना है और अपनी अस्मिता आदिवासियों की पहचान तीर धनुष पर ताल ठोक कर भाजपा की गलत नीति और तानाशाही वाली सरकार को भगाना है.

उन्होंने आमड़ापाड़ा में चुनावी सभा में कहा कि मणिपुर घटना में आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म में पूरा मणिपुर जलता रहा, लेकिन केंद्र की भाजपा वालों ने एक बार भी देखने तक नहीं गए.पिछड़ा दलित, गुरबा, बंधुआ मजदूर के लिए अगर कोई सोचने वाला है तो वो इंडिया गठबंधन है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें