कैमूर में पंचायत दिवस कार्यक्रम : मंत्री संजय सिंह टाइगर हुए शामिल,कई मुद्दों पर दिए बयान
कैमूर: जिले के मोहनिया प्रखंड के उसरी में रविवार को पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम में मंत्री उच्च शिक्षा एवं विधि विभाग सह प्रभारी मंत्री संजय सिंह टाइगर शामिल होने पहुंचे. मोहनिया विधायक संगीता कुमारी,भभुआ विधायक भरत बिंद,डीएम नितिन कुमार सिंह और एसपी शिखर चौधरी,पंचायत के मुखिया रंगलाल पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं.
मंत्री संजय सिंह टाइगर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद कहा कि स्वाभाविक रूप से अगर आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अपने आस पास के निर्मित वस्तुओं का इस्तेमाल करेंगे तो उनका आर्थिक संबल भी होगा और आपके समस्याओं का निकट में समाधान होगा. ये देश को और समाज को आने वाले समय में आगे बढ़ाने वाला काम है.
मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कहा कि राहुल गांधी से आप क्या उम्मीद करते हैं? वो सरकार की प्रशंसा करेंगे मोदी जी को तारीफ करेंगे. पेपर आउट होना गलत है लेकिन उसकी जांच हो रही है जो लोग इस कारनामे में शामिल होंगे उनको कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.
मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कहा कि राहुल गांधी की समझ पर मुझे तरस आती है. वो राम का विरोध करते-करते कहां से कहां चले गए. राम देश के स्वाभिमान के प्रतीक हैं. किसी पार्टी के एजेंडा का विषय नहीं है.
मंत्री ने कहा विपक्ष को सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए सम्राट चौधरी जी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की कृपा से नहीं बने हैं,बिहार की जनता के आशीर्वाद से बने हैं जिसको बिहार की जनता ने बार-बार नकारा है और इस जगह पर लाकर खड़ा कर दिया है,जहां विपक्ष के नेता की कुर्सी भी खतरे में है.