Live

कैदी को हथकड़ी थमा पुलिस वाले बेखबर

अगर होता फरार तो प्रशासन बनाती नए नए बहाने,यही है पुलिसिंग ?

A
ASHISH KUMARलेखक

समस्तीपुर : खबर है समस्तीपुर जिले से जहां एक बार फिर बिहार पुलिस की लापरवाही देखने को मिली है। दरअसल जेल से मेडिकल करने आए आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे एक आरोपी के हाथों में हथकड़ी और रस्सा तो लगा था लेकिन पुलिस का रवैया कितना लापरवाही भरा है।

मामला समस्तीपुर सदर अस्पताल से जुड़ा है, जहां मेडिकल कराने आए आरोपी के हाथों में हथकड़ी और रस्सा तो था पर वह सिपाही के हाथों में ना होकर खुद कैदी के हाथों में ही था। अब अगर ऐसे में उक्त आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता तो क्या होता ? अक्सर हमने ऐसी खबरें सुनी हैं जिसमे मेडिकल को या फिर पेशी के लिए आये कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाते हैं। अब अगर यहां भी ऐसी ही घटना दुहराई जाती तो क्या होता।

बता दें कि पूसा थाना क्षेत्र के मोरसंड निवासी सोनू कुमार को किसी मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद मेडिकल के लिए उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां कैदी सुरक्षा को लेकर पुलिस की लापरवाही साफ-साफ देखी जा सकती है। अगर उक्त कैदी अभिरक्षा से भाग जाता तो पुलिस के लिए यह सिरदर्द साबित हो सकता था।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें