Live

कड़ाके की ठंड से जन जीवन प्रभावित

खगड़िया में भी लुढ़का पारा, अलाव बना सहारा

A
ASHISH KUMARलेखक

खगड़िया : नए साल के आगमन में अब महज कुछ घंटे ही शेष है। साल 2022 जाते जाते कढ़ाके की ठंड देकर जा रहा है। मौसम विज्ञान की ओर से जानकारी मिल रही है कि सूबे में 2 दिनों के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी होने के साथ ठंड में वृद्धि होगी। वहीँ बिहार के खगड़िया जिले में भी तापमान में शनिवार के दिन गिरावट दर्ज की गई है।

जिले का आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है। जिससे ठंड और बढ़ गई है। खगड़िया नगर परिषद का इलाका आज कुहासे की चादर से लिपटा हुआ नजर आ रहा है। लो विजिबिलिटी के कारण भारी वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी हो रही है। जबकि दैनिक मजदूरों को काम करने में कठिनाई हो रही है।

कुल मिलाकर ठंड से जन जीवन प्रभावित हो गया है। लोग अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन के द्वारा अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं किए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। इधर DM खगड़िया का कहना है कि खगड़िया के 5 और गोगरी अनुमंडल के 4 जगहों पर अलाव का इंतजाम किया गया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें