Live

कभी देखा है 2 सिर वाला बछड़ा

लोग अपने बच्चे की तरह पिला रहे दूध, देखिये कुदरत के अद्भुत करिश्मे को !

A
ASHISH KUMARलेखक

रोसड़ा : कुदरत के करिश्मे का आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते..कब किस समय वो क्या करिश्मा कर दिखाए लोग इसका अंदाजा भी नहीं लगा सकते...अब हम यह क्यों कह रहे हैं अब जरा यह भी जान लीजिए...

कहानी रोसड़ा की है..जहां लोग कुदरत के करिश्मे को देख हतप्रभ हैं..और तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं..कोई उसे पूज रहा है तो कोई दूर से चलकर उसे देखने आया है...दरअसल रोसड़ा के एक पशुपालक शंकर के घर में एक गाय ने दोमुंही बछिया को जन्म दिया है...बछिया के जन्म की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई..गाय का मालिक इसे देखकर हैरान है...और उसे बचाने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रहा है...

बछिया कैसे स्वस्थ हो इसको लेकर गाय के मालिक का पूरा परिवार उसकी देखरेख में जुटा है...कोई उसे चम्मच से दूध पिला रहा है तो कोई डॉक्टर को बुलाकर उसका इलाज करा रहा है...सबके दिल में बस यही तमन्ना है कि कैसे यह सुंदर सी दिखने वाली बछिया की जान बच जाए...और वो उसके दरवाजे की शोभा बढ़ाए..दूर दूर से इस बछिया को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी है..और लोग तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं...लेकिन कहा गया है ना कि इश्वर देते हैं लेकिन उसमें कोई न कोई नुक्स जरुर लगा देते हैं..

कुछ ऐसा ही इस बछिया के साथ भी है...जन्म के बाद से यह बछिया उठकर खड़ी नहीं हो पा रही है..दिखने में कमजोर यह बछिया अपनी मां का दूध भी सही तरीके से नहीं पी पा रही है...हालांकि गाय मालिक का पूरा परिवार इसे बचाने की पूरी जद्दोजहद कर रहा है...और वो तमाम कोशिशें कर रहा है ..जिससे उसके दरवाजे की शोभा के साथ कोई अनहोन ना हो जाए...उधर इलाके के पशु चिकित्सक बताते हैं कि अभी तक उन्हें गाय मालिक की तरफ से इस मामले में कोई जानकारी नहीं मिल पायी है..और जानकारी मिलती है तो वो अपनी तरफ से उसे बचाने की हर कोशिश करेंगे...

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें