Live

'जंगल राज की तरफ बढ़ रहा बिहार'

पूर्व उपमुख्यमंत्री का नीतीश पर करारा हमला, बोले- जनता देगी जवाब

A
ASHISH KUMARलेखक

कटिहार : कटिहार के सदर प्रखंड में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पूर्व उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार एक बार फिर जंगल राज की तरफ जा रहा है।

पूरे बिहार में धरना के माध्यम से महागठबंधन की सरकार पर बीजेपी का जुबानी जंग जारी है। सदर विधायक और पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने कहा कि जंगल राज की ओर बढ़ रहा है। बिहार की जनता ने एनडीए को अपना मेंडेड देकर सरकार बनाया था। नीतीश कुमार ने उस जनादेश के साथ विश्वासघात किया है। आने वाले समय में जनता इसका माकूल जवाब देगी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें