Live

जज की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा

लगे भारत मां के जयकारे, घरों पर तिरंगा फहराने के लिए किया जागरूक

A
ASHISH KUMARलेखक

खगड़िया : आजादी के 75 वें साल पूरे होने पर देश में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई है। इसी कड़ी में खगड़िया में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। खगड़िया व्यवहार न्यायालय के जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष कुमुद रंजन सिंह की अगुवाई में यह तिरंगा यात्रा निकली।

यह तिरंगा यात्रा खगड़िया कोर्ट परिसर से शुरू होकर कचहरी रोड तक निकाली गई। इस दौरान कोर्ट के कर्मचारी ,विधिक सेवा प्राधिकार के PLV अपने अपने हाथों में तिरंगा लेकर भारत मां की जय कारा लगाते नजर आए। तिरंगा यात्रा के बाद खगड़िया विधिक सेवा प्राधिकार के पारा लीगल वॉलंटियर्स को तिरंगा झंडा दिया गया। जो अपने-अपने प्रखंड इलाके में झंडा फहराएंगे और आसपास के लोगों को भी अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए जागृत करेंगे। तिरंगा यात्रा में विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एडीजे रंजुल भारती ने भी भाग लिया।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें