Live

JSSPS के बॉक्सर अमीषा केरकेट्टा पहुंची रांची

हवाई अड्डा पर जूनियर एशियन बॉक्सिंग में रजत पदक विजेता का किया गया स्वागत

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : एशियन जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप की विजेता और जेएसएसपीएस के बॉक्सर अमीषा केरकेट्टा रांची पहुंची. रांची एयरपोर्ट पर लोगों ने उसका स्वागत किया. अमिषा अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में जूनियर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता है.

झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) की कैडेट अमीषा केरकेट्टा ने एशियन जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है. अबुधाबी में आयोजित चैंपियनशिप के फाइनल के 54 किग्रा भार वर्ग में तजाकिस्तान की बॉक्सर फरिनोज अब्दुल्लोवा से हार कर अमीषा केरकेट्टा को रजत पदक से संतोष करना पड़ा. सिमडेगा के पैकपारा गांव की रहनेवाली अमीषा के पिता दिलीप केरकेट्टा किसान हैं. बचपन से ही अमीषा की रुचि खेलों में रही है. इसी क्रम में उसे जेएसएसपीएस में दाखिला मिला. यहां वह बॉक्सिंग का प्रशिक्षण ले रही है. इससे पहले 2023 में अमीषा केरकेट्टा ने आइबीए वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में भी रजत पदक जीता था.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें