Live

JPSC Civil Services Result-2023

मनोहरपुर के कमलेश कुमार गुप्ता को 130वां रैंक, प्रशासनिक सेवा में चयनित, लोगों ने दी बधाई

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

चाईबासा :पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र मनोहरपुर की फिजा बदल रही है. यहां के बच्चे भी अब शिक्षा ग्रहण कर सिविल सर्विसेस में जा रहे हैं. झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में सिंहभूम जिले के मनोहरपुर के कमलेश कुमार गुप्ता ने 130 वां रैंक हासिल कर अपनी कामयाबी का परचम लहराया है.

मनोहरपुर शहर निवासी आलोक कुमार गुप्ता के पुत्र कमलेश कुमार गुप्ता को झारखंड प्रशासनिक सेवा में अफसर बनने में कामयाबी हासिल हुई है. इच्छा से काम करने को अपना भविष्य का लक्ष्य बताया. कमलेश की इस सफलता पर पंसस खुशबू गुप्ता,सौरव गुप्ता, संतोष गुप्ता, बजरंग गुप्ता समेत अनेक गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

चाईबासा से राजीव सिंह की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें