JHARKHAND NEWS
JLKM के उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने बुंडू के पीपीके कॉलेज में NCC यूनिट बंद करने के मामले में राज्यपाल से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन
रांची: बुंडू के पीपीके कॉलेज में एनसीसी यूनिट बंद किए जाने के मामले को लेकरJLKMके उपाध्यक्ष और छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा.
इस मौके पर देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि पीपीके कॉलेज में पिछले41वर्षों से एनसीसी यूनिट संचालित हो रही थी,जिससे हजारों छात्रों को लाभ मिला है. एनसीसी से छात्रों में अनुशासन,आत्मविश्वास और प्रशिक्षण के साथ-साथ शिक्षा और सरकारी नौकरियों में भी अवसर मिलते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय की लापरवाही के कारण इस वर्ष से एनसीसी यूनिट को बंद कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि बुंडू,तमाड़,सोनाहातू,सिल्ली और राहे क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान और मजदूर परिवार अपने बच्चों को बाहर महंगे प्रशिक्षण के लिए नहीं भेज सकते. ऐसे में एनसीसी यूनिट बंद होने से ग्रामीण छात्रों के अवसर प्रभावित होंगे. उन्होंने राज्यपाल से एनसीसी यूनिट बंद किए जाने के कारणों की समीक्षा कर इसे दोबारा बहाल करने और नियमित रूप से संचालित कराने की मांग की.
राज्यपाल ने मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभाग और विश्वविद्यालय से बात करने का आश्वासन दिया है.
देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र,अभिभावक और शिक्षाविदों के साथ चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा.
रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।