Live

जीविका दीदी से गैंगरेप के बाद हत्या

जबरन ट्रेन से उतारकर घटना को दिया अंजाम, आरोपी फरार

A
ASHISH KUMARलेखक

बिहार के औरंगाबाद जिले से एक सनसनीखेज मामला समाने आ रहा है जहाँ जीविका दीदी के साथ गैंगरेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गयी है।

पूरा मामला औरंगाबाद के रफीगंज का बताया जा रहा है। 18 नवंबर को मृतका अपने जेठानी और ननद के साथ फेसर थाना इलाके से रफीगंज बाजार शॉपिंग के लिए ट्रेन से निकली थी। शॉपिंग के बाद घर वापस आने के क्रम में ही चलती ट्रेन को रोककर कुछ असामाजिक तत्वों ने जीविका दीदी को जबरन ट्रेन से नीचे उतार लिया।

फिर किसी सुनसान जगह ले जाकर गैंगरेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी। इधर मृतका के रिश्तेदार ने उसे ट्रेन पर घर के लिए चढ़ा दिया था और उसे कहा था की वापस घर चली जाए उन्हें कुछ और काम है वो लोग देर रात घर वापस आ जायेंगे।

जानकारी मिल रही है की मृतका को ट्रेन में ही कोई पहचान वाला मिल गया था जिसकी सूचना उसने घर वालों को दी। रफीगंज के गरवा गांव के खेत से महिला का शव बरामद किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया और मामले की जांच में लग गयी। इस मामले में पुलिस वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही है।

वहीँ गैंगरेप के बाद हत्या मामले को लेकर आरजेडी ने मृतक के शव के साथ सदर अस्पताल के मुख्य द्वार के समीप जमकर प्रदर्शन किया और एसआईटी की गठन कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरजेडी नेताओं ने कहा कि जिस जीविका दीदी के कार्यों का दम्भ भरकर नीतीश कुमार अपने शासन एवं नारी सशक्तीकरण की बात कहते थे आज उसी जीविका दीदी की गैंगरेप करके हत्या कर दी गई। सरकार इस पर अविलम्ब कार्रवाई करे।

आरजेडी नेताओं के द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन की सूचना पर एसडीएम विजयंत एवं एसडीपीओ गौतम शरण ओमी मौके पर पहुंचे और अविलम्ब कार्रवाई किये जाने का आश्वासन देकर प्रदर्शन को शांत कराया।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें