Live

Bihar Politics

जीतन राम मांझी का तेजस्वी यादव पर तंज, कहा : अपने पिता के कार्यकाल को करें याद, चलनी दूसे सूप को..

P
Prasoon Pandeyलेखक

GAYA :केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी जिले के गुरारू प्रखंड के सोनडीहा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध समाजसेवी राजेश्वर शर्मा की स्मृति में बनाए गए तोरण द्वार का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने एक सभा को भी संबोधित किया. जहां लोगों ने अंग वस्त्र देकर देकर स्वागत किया. वहीं, ग्रामीणों ने रौना से मीठापुर गांव तक सड़क निर्माण एवं बिजली की समस्या को लेकर केंद्रीय मंत्री का ध्यान आकर्षित करवाया. इस मौके पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह, टिकारी विधायक अनिल शर्मा, महिला मोर्चा के प्रदेश मंत्री सीमा शर्मा मौजूद सहित कई लोग मौजूद थे.

इस दौरान जीतन राम मांझी ने तेजस्वी पर तंज कसा. उन्होंने तेजस्वी यादव द्वारा बिहार के विधि-व्यवस्था पर सवाल उठाए और कहा कि एक कहावत है चलनी दूसे सूप को. उन्होंने कहा कि तेजस्वी अपने पिता के कार्यकाल को याद करें. उन्होंने तेजस्वी को सलाह देते हुए कहा कि अपने पिता जी के सारे कर्मों को याद कर आगे बढ़िए.

उन्होंने कहा कि घटना होने पर नीतीश सरकार त्वरित कार्रवाई कर रही है. एक-एक लोग पकड़े जा रहे हैं. हम उनको याद दिलाना चाहते हैं कि शायद उस समय तेजस्वी बच्चा होंगे. 2005 में और उसके पहले एक अणे मार्ग में क्रिममल और आहत लोग जो थे उनके बीच समझौता कराने का काम करते थे. अब वो सब काम नहीं हो रहा है. ऐसी परिस्थिति में उनको तो शर्म लगना चाहिए और धरना-प्रदर्शन कर रहें हैं. ये हास्यपद है.

जीतन राम मांझी ने कहा कि अपने पिता जी के सारे कर्मों को याद करें, उसके बाद आगे बढ़े तो ज्यादा अच्छा है. नीतीश कुमार बैठाकर करके क्रिमिनल के साथ समझौता नहीं कराते. तेजस्वी की यात्रा का कोई मतलब नही है.

वहीं, स्व. राजेश्वर शर्मा की पुत्रवधु सह भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सीमा शर्मा ने कहा कि आज राजेश्वर शर्मा जी की पहली पुण्यतिथि है, इस दौरान घर के लोगों ने आग्रह किया था कि उनकी पुण्यतिथि पर तोरण द्वार बनाया जाए, जिसका आज अनवारण भी किया गया है. वे एक कुशल समाजसेवी थे. समाज के सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने का कार्य करते थे.

क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा आगे रहते थे. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से उनका अच्छा लगाव था, यही वजह है कि आज के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जीतन राम मांझी और टिकारी विधानसभा के विधायक अनिल कुमार पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए हैं. इस क्षेत्र की सड़क और बिजली की समस्या को लेकर हमलोगों ने केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन भी दिया है और हमें उम्मीद है कि वे इसका समाधान भी करेंगे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें