Live

झूठी शान में हुआ बखेड़ा

अब भोजपुर में तिलक समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग..दो युवक को गोली लगने के बाद मची अफरा-तफरी

A
Arun Chourasiaलेखक

आरा-कई लोगों को जान गंवाने के बाद भी बिहार में हर्ष फायरिंग की घटना लगातार हो रही है.इस कड़ी में भोजपुर के के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में तिलक समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में किशोर समेत दो लोगों को गोली लग गई है.इन्हें गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार घायलों का नाम विनेक यादव एवं रवीश यादव है।रवीश यादव कोलकाता के बेलूर थाना क्षेत्र के लिलुआ गांव में कुछ वर्षों से रह रहा है.रिश्तेदारी में तिलरक समारोह में शामिल होने वह आया हुआ था.जब सभी लोग छत पर तिलक चढ़ा रहे थे।उसी दरमियान लड़के वालों की तरफ से अचानक फायरिंग कर दी गई,जिसमें दोनों को गोली लग गई।गोली रगने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें