Live

शीतकालीन सत्र का चौथा दिन आज

खतियान आधारित झारखंडी पहचान से संबंधित विधेयक रखा जाएगा सदन के पटल पर

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है. 15 दिसंबर से चल रहे विधानसभा सत्र 21 दिसंबर तक चलेगी. आज सदन में खतियान आधारित झारखंडी पहचान से संबंधित विधेयक सदन के पटल पर रखा जायेगा.


विधानसभा से यह विधेयक पहले भी पारित कर राज्यपाल को भेजा गया था. लेकिन राज्यपाल ने अपने संदेश के साथ विधेयक को लौटा दिया था. सरकार ने संकेत दिये हैं कि विधेयक फिर से उसी रुप में लगाया जायेगा. इसके साथ सदन में आंदोलनकारी परिवार के एक सदस्य को नौकरी में 5 प्रतिशत आरक्षण से संबंधित विधेयक भी लाया जायेगा. साथ ही प्रज्ञान विश्वविद्यालय से जुड़ा विधेयक भी लाया जायेगा.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें