Live

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र

सदन में ध्वनि मत से द्वितीय अनुपूरक बजट पास, कार्यवाही 20 दिसंबर 11 बजे तक स्थगित

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही बुधवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. आज शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन ध्वनि मत से द्वितीय अनुपूरक बजट पारित हो गया.


वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए सदन में8 हज़ार 1 सौ 11 करोड़ 77 लाख 15 हज़ार का अनुपूरक बजट पास किया.वहींझारखंड विनियोग (संख्या 04) विधेयक ध्वनिमत से पारित हुआ.


बता दें कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन आज जब सदन की कार्यवाही शुरु हुई तब विपक्ष ने नियोजन नीति पर जमकर हंगामा किया. हंगामे के कारण स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 12:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. वहीं जब सदन की कार्यवाही दोबारा 12:30 बजे के बाद शुरु हुई तो भाजपा विधायकों ने फिर जोरदार हंगामा करने लगे. इस दौरान स्पीकर ने बार बार सदस्यों से सदन में शांति के साथ अपनी बातों को रखने के लिए कहा लेकिन भाजपा विधायकों ने लगातार काफी हंगामा करते रहे. भारी हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा विधायक बिरंची नारायण और विधायक भानुप्रताप शाही को शीतकालीन सत्र के लिए सदन से निलंबित कर दिया. वहीं जेपी पटेल को आज के लिए निंलंबित किया. विधायकों के निलंबन के बाद भाजपा विधायकों ने सदन से वाक आउट कर लिया. इसके बाद सदन की कार्यवाही 2बजे तक के लिए स्थगित हो गई.

सदन की कार्यवाही 2 बजे फिर शुरु हुई. सदन में माले विधायक विनोद सिंह अनुपूरक बजट पर चर्चा किया.वहींनिर्दलीय विधायक अमित यादव भी अनुपूरक बजट पर चर्चा किया.

सदन में चर्चा के बाद8 हज़ार 1 सौ 11 करोड़ 77 लाख 15 हज़ार का अनुपूरक बजट पास हुआ.वहींझारखंड विनियोग (संख्या 04) विधेयक ध्वनिमत से पारित हुआ.

सदन की कार्यवाही 20 दिसंबर 2023 पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें