Live

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र

सदन की कार्यवाही अपराह्न 2:00 बजे तक स्थगित

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन आज सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने भाजपा विधायकों पर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि इस तरीके से वेल में पहुंचकर प्रदर्शन करना असंवैधानिक है.


सदन में आज चौथे दिन विपक्ष द्वारा अब तक लगातार हंगामा होता रहा. भाजपा विधायक मुंह पर काली पट्टी बांधकर वेल में बैठ गये. वेल में पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. भाजपा विधायकों ने मुंह पर काली पट्टी बांध ली. भाजपा के तीनों विधायकों के निलंबन का लगातार विरोध कर रहे हैं. भाजपा विधायक युवा विरोधी सरकार हाय हाय के नारे लगाते रहे .


सदन की कार्यवाही दोबारा शुरु होने पर कार्य संचालन नियमावली पर भाजपा विधायक सीपी सिंह ने प्रश्न उठाया. कहा कि कार्य संचालन नियमावली के मुताबिक 50 शब्दों में ही सवाल उठाये जा सकते हैं लेकिन यहां एक-एक पेज में प्रश्न पूछे जा रहे हैं. स्पीकर रवीन्द्र नाथ महतो ने सीपी सिंह की बात पर सहमति जताते हुए कहा कि सभी माननीय इस बात का ध्यान रखें और 50-50 शब्दों में ही सवाल उठायें. वहीं शून्यकाल की सूचनायें पढ़ने के दौरान भाजपा के विधायक फिर वेल में पहुंच कर हंगामा करने लगे.


सदन में रांची यूनिवर्सिटी का नाम श्यामा प्रसाद मुखर्जी से बदलकर वीर बुधु भगत के नाम से किए जाने की अनुशंसा की गई. शून्यकाल के माध्यम से कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने सदन के पटल पर सूचना रखी.

वहीं कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने भाजपा विधायकों पर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि इस तरीके से वेल में पहुंचकर प्रदर्शन करना असंवैधानिक है.

सदन की कार्यवाही अपराह्न 2:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें