झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र
सदन की कार्यवाही शोक प्रस्ताव के बाद सोमवार 11 बजे तक के लिए स्थगित
रांची: झारखंड विधानसभा का 5 दिवसीय शीतकालीन सत्र शुक्रवार को शुरु हुआ. सदन की कार्यवाही 5 से 11 दिसंबर यानि 5 दिनों तक चलेगा. आज सदन की कार्यवाही शुरु होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने शोक प्रस्ताव पढ़ा. इसके बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शोक प्रस्ताव पढ़ा. इसके तुरंत बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शोक प्रस्ताव पढ़ा. सरयू राय और प्रदीप यादव सहित अन्य सदस्यों ने भी सदन में शोक प्रस्ताव पढ़ा. सदन में मौन रखा गया. इसके बाद सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।