Live

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र

दूसरी पाली में सदन की कार्यवाही शुरु, सदन में 4 विधेयक होंगे पेश

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन दूसरी पाली में सदन की कार्यवाही शुरु हो गई है. दूसरी पाली में चार विधेयक सदन में पेश होंगे.


झारखंड स्थानीय व्यक्तियों की परिभाषा और परिणामी सामाजिक,सांस्कृतिक और अन्य लाभों को ऐसे स्थानीय व्यक्तियों तक विस्तारित करने का विधेयक 2022, प्रज्ञान इंटरनेशनल विश्वविद्याल (निरसन) विधेयक 2023, झारखंड पदों एवं सेवाओं को रिक्तियों में आरक्षण (संशोधन) विधेयक 2023, शाइन नेशनल विश्वविद्यालय विधेयक 2023


सदन में दूसरी पाली की कार्यवाही शुरु हो गई है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड स्थानीय व्यक्तियों की परिभाषा और परिणामी सामाजिक,सांस्कृतिक और अन्य लाभों को ऐसे स्थानीय व्यक्तियों तक विस्तारित करने का विधेयक 2022 बिना संशोधन के पारित करने का प्रस्ताव सदन में रखा. उन्होंने कहा 1932 खतियान आधारित झारखंडियों की पहचान से जुड़ी है. 11 नवंबर 2022 को सदन से पारित किया. इसके लिए दिशोम गुरु ने लंबी लड़ाई लड़ी है. खनिज संपदा से भरपूर यह राज्य है. खनन कार्य की अहम भूमिका रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें