Live

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र कल 11 बजे तक स्थगित

सदन में हंगामे के बीच 11988 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में आज दूसरे दिन भाजपा विधायकों ने जोरदार हंगामा किया. भारी हंगामे के बीच वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने सदन के अंदर 11988 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया. सदन की कार्यवाही मंगलवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.


आजविधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही भारी हंगामे के साथ शुरु हुई. सदन में विरोध के बीच प्रश्नकाल चला. प्रश्नकाल में विधायक प्रदीप यादव ने मणिपुर मुद्दे को उठाया और कहा कि मणिपुर हिंसा के दौरान पीएम मोदी ने कई बार मन की बात की लेकिन मणिपुर मामले में चुप्पी साधी रही. इसके बाद सदन में हंगामा शुरु हो गया. विधायक विपक्ष से जवाब मांगे. बीजेपी सदस्य सदन में लगातार जय श्रीराम और वंदे मातरम का नारा लगाया.


झारखंड विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन हंगामे के बीच वित्तीय वर्ष 2023-24 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया गया. वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने 11,988 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया.

शून्यकाल में बेरमो को अनुमंडल बनाने की मांग लंबोदर महतो ने की. इरफान अंसारी ने जन वितरण प्रणाली डिलरों की समस्याओं को उठाया. कमीशन 3% करने की मांग की. वहीं विधायक राजेश कच्छप ने पुल निर्माण की मांग करते हुए मरम्मती के नाम पर घोटाला का आरोप लगाया.

विधायक विनोद सिंह ने सुभाष मुंडा की हत्या का मामला उठाया और हत्यारे को तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. वहीं लोबिन हेम्ब्रम ने मदरसा से जुड़ा मामला उठाया. सदन में अंबा प्रसाद ने पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक का मामला उठाया. पांच सूत्री मांगों को लेकर कई दिनों से पंचायत समिति स्वयं सेवक धरना पर बैठे हैं.


विधायक प्रदीप यादव ने गोड्डा के दो सिंचाई परियोजना का मामला उठाया और त्वरित गति से इसको शुरू करने की मांग की.

वहीं बीजेपी सदस्यों ने सदन के अंदर वेल में आकर जोरदार हंगामा करते रहे. बीजेपी सदस्यों ने राज्य की विधि व्यवस्था का मामला उठाये. काफी हंगामे के बाद कल 11:00 बजे तक के लिए सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी गई.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें