Live

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र

सदन में 4833.39 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, कार्यवाही मंगलवार 11 बजे तक स्थगित

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची:झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन जोरदार हंगामा हुआ. सदन की कार्यवाही पहले 12:30 बजे तक फिर मंगलवार यानि 30 जुलाई 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच राज्य सरकार ने अनुपूरक बजट पेश किया. सदन में 4833.39 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया गया.

सदन दोबारा 12:30 बजे के बाद शुरु होने पर करीब 3 मिनट चला. इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के भारी हंगामे की वजह से स्पीकर रवीन्द्रनाथ महतो ने सभी प्रश्नों को पढ़ा हुआ मानकर 4833.39 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया. इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों का हंगामा जारी रहा. स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को मंगलवार पूर्वाह्न11बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

बता दें कि बांग्लादेशी घुसपैठ पर सोमवार को सदन में विपक्ष का जोरदार हंगामा हुआ. सदन की कार्यवाही शुरु होते ही भाजपा विधायकों ने जोरदार प्रदर्शन किया. विपक्षी सदस्यों ने बांग्लादेशी घुसपैठी को संरक्षण देना बंद करो के नारे लगाये. भाजपा के विधायक बेल में आकर प्रदर्शन किया. भाजपा सदस्यों ने आदिवासी मूलवासी की घटती जंनसंख्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों की बढ़ती आबादी को लेकर प्रदर्शन किया. वहीं सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी सांसद निशिकांत दुबे के सांसद में दिये गये बयान पर काफी हंगामा किया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें