Live

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र

सदन की कार्यवाही सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरु हुआ. सदन की कार्यवाही शुरु होने पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन द्वारा प्राप्त संदेश को पढ़ा गया. स्पीकर रवीन्द्रनाथ महतो ने सदन में शोक संदेश पढ़ा. वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत सदन में उपस्थित सभी विधायकों ने शोक संदेश पढ़ा. इसके बाद सदन को सोमवार यानि 29 जुलाई सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

सदन की कार्यवाही प्रारंभ होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने सभी को पवित्र श्रावण माह की बधाई व शुभकामनाएं दीं. इसके बाद राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन द्वारा प्राप्त संदेश को पढ़ा गया. सभा द्वारा गत सत्र में स्वीकृत तथा राज्यपाल द्वारा अनुमति विधेयकों के विवरण सभा सचिव द्वारा पटल पर रखा गया. शोक संदेश विधानसभा अध्यक्ष द्वारा पढ़ा गया. वहीं सदन के नेता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा भी शोक संदेश पढ़ा गया. इसके बाद नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी,संसदीय कार्य मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव,मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायकसुदेश महतो , विधायकप्रदीप यादव समेत सदन में मौजूद सभी विधायकों ने शोक संदेश पढ़ा. इसके बाद झारखंड विधानसभा के स्पीकर रवीन्द्रनाथ महतो ने सदन की कार्यवाही 29 जुलाई 2024 यानि सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें