झारखंड विधानसभा बजट सत्र : JPSC अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में मिली छूट, सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

Edited By:  |
Reported By:
jharkhand vidhansabha bajat satra

रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन शनिवार को सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरु हुई. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सदन में 14 वीं झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में उम्र सीमा में छूट देने की घोषणा की है. जेपीएससी परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का कट ऑफ डेट 2022 कर दिया गया है. पहले जेपीएससी के नोटिफिकेशन में कट ऑफ डेट 2026 था. सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

सदन में शनिवार को प्रश्न काल के दौरान विधायकों ने कई मुद्दों को उठाया. विधायक जयराम महतो ने स्टेट एस्टेब्लिशमेंट कमेटी में जनप्रतिनिधियों को शामिल करने का मामला उठाया. वहीं विधायक हेमलाल मुर्मू द्वारा साइबर ठगी मामले पर मंत्री योगेन्द्र महतो ने जवाब देते हुए कहा साइबर ठगी से संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए 95 फीसदी मामलों का निपटारा हो चुका है.

सदन में मंत्री दीपक बिरुवा ने विधायक राजेश कच्छप द्वारा पूछे गये सवाल पर कहा बैकलॉग रिक्तियां दिखा कर नियुक्ति सुनिश्चित किया जाएगा.

वहीं सदन में विधायक रामेश्व उरांव ने हाथियों के मामले को उठाया. बोले एलीफेंट रेस्क्यू सेंटर सरकार बनाएगी क्या?हाथी भी घायल होते हैं उनको बचाने के लिए मोबाइल वेटनरी यूनिट बनाएगी.

मंत्री ने इस पर जवाब देते हुए कहा एलीफेंट रेस्क्यू सेंटर बनाने की दिशा में सरकार आगे बढ़ चुकी है.

2वाइल्ड वेटरनरी यूनिट पर विचार हो रहा है.

आजसू विधायक निर्मल महतो ने हाथियों द्वारा मारे गए लोगों के लिए मुआवजा की राशि4लाख से बढ़कर20लाख करने की मांग सदन के अंदर रखा.

कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव ने भी हाथियों के द्वारा मारे गए लोगों के लिए मुआवजा की राशि4लाख से बढ़ाने की मांग रखी है. उनका कहना है अन्य राज्यों में राशि अधिक है.

सदन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाथी के मामले को लेकर कहा वर्तमान समय में हाथियों का आतंक बढ़ा है. इसके कई कारण हैं.पर्यावरण भी इसका कारण है. मानव विचार में भी कई परिवर्तन हो रहा है. हाथियों के अलावे अन्य जीव जंतु के लिए हम चिंतित हैं.

सभी को एक साथ लेकरsopतैयार कर रहे हैं.जहां ऐसी घटना घटती है जल्द अधिकारी पहुँचें. इसको देखा जा रहा है.मुआवजा की राशि पर कहा अलग अलग जगहों पर राशि अलग अलग है. सरकार इसको देख रही है. घटना बढ़ रही है.जल्द ठोस उपाय की तरफ बढ़ रहे हैं.माइनिंग पर कहा कोई शिकायत नहीं आई है. हाथियों के रास्ते यदि माइनिंग हो रही है

अवैध खनन का मामला विधायक सरयू राय ने सदन में उठाया. कहा अधिकारियों को जानकारी देने के बाद भी कार्यवाही नहीं हुई. सरयू राय ने सदन में मिले जवाब को चुनौती दी.

वहीं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सदन में 14 वीं झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में उम्र सीमा में छूट देने की घोषणा की . जेपीएससी परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों का कट ऑफ डेट 2022 कर दिया गया है. पहले जेपीएससी के नोटिफिकेशन में कट ऑफ डेट 2026 था. इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.