Live

JHARKHAND VIDHAN SABHA CHUNAV

कांग्रेस प्रत्याशी श्वेता सिंह ने बोकारो सीट से किया नामांकन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बोकारो : झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को बोकारो विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी श्वेता सिंह ने चास एसडीओ के कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन के दौरान उनके साथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी मौजूद रहे.

बोकारो सीट से नामांकन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी श्वेता सिंह ने कहा कि बोकारो की जनता इस बार पूरी तरह से तैयार है. समय जरुर कम मिला है, लेकिन हमलोग एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे.

इस बार बोकारो में परिवर्तन की लहर है और परिवर्तन भी होगा. उम्मीदवारी तय करने में हो रही देरी पर कहा कि प्रत्याशियों की संख्या अधिक थी,जिस कारण जातीय समीकरण देखकर प्रत्याशी दिया गया है.

वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि हम अपनी सरकार के कामकाज को लेकर जनता के बीच जाएंगे. पिछली बार बीजेपी जो नारा दिया था उसके मुताबिक इस बार उसे15सीट आने की संभावना है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें