Live

JHARKHAND VIDHAN SABHA CHUNAV

भाजपा प्रत्याशी सह विधायक बिरंचि नारायण ने बोकारो सीट से भरा नामांकन पत्र

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बोकारो : झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बोकारो सीट से लगातार तीन बार भाजपा का टिकट मिलने के बाद बोकारो विधायक बिरंचि नारायण ने शुक्रवार को चास अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी मौजूद रहे.

नामांकन पत्र भरने के बाद मीडिया से बात करते हुए विधायक बिरंचि नारायण ने कहा कि मैंने जो वादा किया था उस वादे पर मैं खड़ा उतरा हूं, जो काम अधूरा बचा है, उसे भी पूरा करने का काम करूंगा. उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में बोकारो विधानसभा नंबर वन विधानसभा बनेगा और 2019 तक रांची की तरह बोकारो में भी लोगों को सुविधा मिलेगी. कांग्रेस के प्रत्याशी घोषणा में हो रही विलंब पर कहा कि कांग्रेस समझा नहीं पा रही है कि अपनी जमानत कैसे बचाये. अगर राहुल गांधी भी बोकारो से चुनाव लड़ेंगे तो उनकी भी जमानत जब्त होगी.

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने विधायक इरफान अंसारी के द्वारा सीता सोरेन के खिलाफ दिए बयान पर कहा कि यह हार की बौखलाहट है. क्योंकि इस बार इरफान अंसारी बुरी तरह चुनाव हार रहे हैं और सीता सोरेन जीत रही है. सीता सोरेन दुर्गा सोरेन की पत्नी है. यह इरफान अंसारी को समझना चाहिए.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें