Live

JHARKHAND VIDHAN SABHA CHUNAV

झामुमो प्रत्याशी जगत मांझी ने मनोहरपुर सीट से किया नॉमिनेशन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

चाईबासा : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी जगत मांझी ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है. जगत मांझी झामुमो सांसद जोबा मांझी के पुत्र हैं.

झामुमो के उम्मीदवार जगत मांझी ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र भरा है. इस मौके पर सांसद जोबा मांझी भी शामिल रहीं. जगत मांझी ने नामांकन के बाद कहा कि मनोहरपुर विधानसभा का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता होगी. उनके पिता भी मनोहरपुर से विधायक रहे हैं और मां जोबा मांझी 5 बार विधायक और मंत्री रही हैं. माता-पिता के कार्यों को आगे बढ़ाऊंगा और मनोहरपुर विधानसभा के सभी वर्ग ,समुदाय का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता होगी .

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें