Live

JHARKHAND VIDHAN SABHA CHUNAV

झरिया से रागिनी सिंह को प्रत्याशी बनाने पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

झरिया:झारखण्ड विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची शनिवार को जारी होते ही भाजपा कार्यकर्ता जश्न में डूब गए. एक बार फिर भाजपा के आलाकमान ने झरिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह पर भरोसा जताते हुए उम्मीदवार घोषित किया है. झरिया से रागिनी सिंह को उम्मीदवार घोषित करते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी देखा जा रहा है.

इस मौके पर रागिनी सिंह ने सर्वप्रथम स्व. सूर्यदेव सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. पूर्व विधायक कुंती सिंह ने भी भाजपा कार्यालय पहुंच कर रागिनी सिंह को आशीर्वाद दिया. बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता समेत सिंह मेंशन के सैकड़ों समर्थकों का जुटान कतरास मोड़ स्थित कार्यलय में होने लगा. वहां मौजूद समर्थकों द्वारा स्व. सूर्यदेव सिंह चौक के समक्ष ढोल नगाड़े बजते हुए जमकर आतिशबाजी किया गया. समर्थकों ने रागिनी सिंह जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए. वहीं इस मौके पर मौजूद भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया. भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी देखते बन रही थी. कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी. वहीं रागिनी सिंह ने देश के विकास पुरुष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त की है.

धनबाद से विकास कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें