JHARKHAND POLITICS
मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज शाम राज्यपाल को सौंपेंगे इस्तीफा, राजभवन की ओर से मिला समय
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज शाम राजभवन जाकर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात करेंगे और अपना इस्तीफा सौंपेंगे. वहीं हेमंत सोरेन राज्यपाल से शपथ ग्रहण के लिए समय की मांग करेंगे.
बता दें कि सीएम आवास में बुधवार को इंडिया गठबंधन की बैठक में यह तय हो गया है कि हेमंत सोरेन एक बार फिर से मुख्यमंत्री के तौर पर झारखंड की कुर्सी संभालेंगे. जानकारी के मुताबिक राजभवन की ओर से बुधवार शाम 7:15 बजे का समय मिला है. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन राज्यपाल को आज शाम अपना इस्तीफा सौंपेंगे. इसके बाद हेमंत सोरेन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से शपथ ग्रहण के लिए समय की मांग करेंगे. बता दें कि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन झारखंड से बाहर हैं. राज्यपाल आज शाम 6:40 बजे रांची पहुंचेंगे.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।