Live

JHARKHAND POLITICS

कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने आगामी चुनाव में स्थानीय लोगों से की कांग्रेस को समर्थन देने की अपील

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रांची संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने आरा गेट, नामकुम (पुरुलिया रोड) स्थित समृद्धि अपार्टमेंट एवं आसपास के निवासियों, विशेषकर महिलाओं की समस्याओं से अवगत हुईं. इस अवसर पर यशस्विनी सहाय ने कहा कि महिला सशक्तिकरण, महिला उत्पीड़न की रोकथाम व बालश्रम उन्मूलन सहित महिला कल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता होगी. महिलाओं को संविधान सम्मत अधिकार दिलाने के लिए वह प्रयासरत रहेंगी.

रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने जनसंपर्क के क्रम में स्थानीय निवासियों, खासकर महिलाओं से कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि महिलाओं की सहभागिता के बिना सामाजिक नवनिर्माण की परिकल्पना नहीं की जा सकती.

महिलाएं आज हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रही है. महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में उनकी कोशिश जारी रहेगी.

इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं ने यशस्विनी सहाय का अभिनंदन किया. साथ ही कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने का संकल्प लिया. इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं मौजूद थीं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें