Live

JHARKHAND POLITICS

बोकारो में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा से पूछा सवाल, इस राज्य में क्या किया 18 साल तक

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बोकारो : झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. इरफान अंसारी रांची से जामताड़ा जाने के क्रम में बोकारो पहुंचे. परिसन में मंत्री इरफान अंसारी ने मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि राज्य से भाजपा समाप्त है. भाजपा के लोग दंगाई हैं.

मंत्री इरफान अंसारी ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि इन्होंने राज्य को तोड़ दिया. बदनाम कर दिया. अभी यह लोग हमदर्दी दिखा रहे हैं.18साल तक इस राज्य में ये लोग क्या किया. मंत्री ने कहा कियुवा आक्रोश रैली के नाम पर बाहरी लोगों को यहां घुसने का काम किया. उन्होंने कहा कि बोकारो के19गांव के विस्थापित भाजपा के बहकावे में मत आवे.बोकारो स्टील ने जो जमीन ली है उसका एनओसी पंचायत के लिए सेल को देना है और मैंने डीसी बोकारो से इसके लिए पहल करने की बात कही है. मेरे पास समय काम है. लेकिन लोगों को अधिकार देने के लिए हम पूरी तरह से तत्पर हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें