झारखंड पुलिस मुख्यालय में हाई लेवल मीटिंग
DGP की अध्यक्षता में हो रही बैठक में विधि व्यवस्था, नक्सल, साइबर और पेंडिंग केसों पर हो रही बातचीत
रांची : DGP अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में झारखंड पुलिस मुख्यालय रांची में उच्च स्तरीय बैठक हो रही है. बैठक में सभी ADG, IG, DIG और सभी जिलों के SP मौजूद हैं.
बैठक में विधि व्यवस्था के साथ नक्सल,साइबर और पेंडिंग केसेज जैसे महत्पूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो रही है. इसके साथ ही अपराधियों पर की गई कार्रवाई के साथ साथ आपराधिक मामलों की कोर्ट में क्या स्थिति है इसको लेकर भी विशेष तौर पर चर्चा की जा रही है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।