Live

झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता

ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री में लिप्त 21 नशेड़ी अरेस्ट

A
ASHISH KUMARलेखक

सरायकेला : नशे के सौदागरों के खिलाफ झारखंड पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। सरायकेला जिले में ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री मामले में छापेमारी कर 21 नशेड़ियों को गिरफ्तार किया है।

पूरा मामला सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना इलाके का है जहां ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री की सूचना मिलने पर गम्हरिया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने एक छापेमारी दल का गठन किया। छापेमारी के दौरान ही 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सभी पकड़े गए नशेड़ियों में कई पेशेवर अपराधी भी गिरफ्त में आये हैं। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने 8 मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

वहीँ ब्राउन शुगर मामले में ही रांची पुलिस ने सुखदेव नगर थाना इलाके से 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से मिली ब्राउन शुगर की पुड़िया, लंबे समय से करते थे ब्राउन शुगर की सप्लाई कर रहे थे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें