JHARKHAND NEWS
बागबेड़ा छठ घाट की तैयारियों का जायजा: सुभाष युवा मंच और स्थानीय ग्रामीणों ने किया संयुक्त निरीक्षण
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं। जमशेदपुर के बागबेड़ा स्थित प्रसिद्ध छठ घाट का आज सुभाष युवा मंच और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया है। जमशेदपुर के बागबेड़ा स्थित इस प्रसिद्ध छठ घाट पर आज उत्साह और सेवा का माहौल देखने को मिला। आगामी छठ महापर्व को लेकर सुभाष युवा मंच और स्थानीय नागरिकों ने संयुक्त रूप से घाट का निरीक्षण किया, ताकि व्रतियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।निरीक्षण के दौरान सुभाष युवा मंच के अध्यक्ष एवं जाने-माने समाजसेवी पारसनाथ मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि दीपावली के तुरंत बाद इस घाट पर युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इसमें घाट की सफाई, समतलीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य मुख्य रूप से शामिल होगा।
लगभग एक किलोमीटर लंबे इस पूरे घाट क्षेत्र को पूरी तरह से साफ-सुथरा और सुव्यवस्थित बनाया जाएगा, ताकि यहां आने वाले हजारों श्रद्धालु बिना किसी कठिनाई के अचल सूर्य को अर्घ्य दे सकें।सिर्फ साफ-सफाई ही नहीं, बल्कि घाट को भव्य और आकर्षक रूप देने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। पारसनाथ मिश्रा ने आश्वासन दिया कि रात के समय भी घाट जगमगाता रहे, इसके लिए शानदार रोशनी (डकोरेशन) की व्यवस्था की जाएगी। मंच और स्थानीय युवाओं का यह संयुक्त प्रयास यह सुनिश्चित करने के लिए है कि हर छठ व्रती को पूजा के दौरान एक दिव्य और सुगम अनुभव मिले।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।