Live

JHARKHAND NEWS

बेरमो में एमएमडीआर अधिनियम के अनुपालन में सीआईएसएफ की लगातार कार्रवाई!

S
Srishtyलेखक

कोयला चोरी एवं अवैध भंडारण के विरुद्ध सीआईएसएफ द्वारा सीसीएल करगली परियोजना क्षेत्र में लगातार सघन जांच, निगरानी एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। सीआईएसएफ की लगातार कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।अभियान के दौरान सीआईएसएफ द्वारा ड्रोन सर्विलांस एवं छापेमारी के माध्यम से भी अवैध कोयला गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में आज अहले सुबह सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र के खासमहाल रेलवे साइडिंग बरवाबेडा के पास बड़ी कारवाई की गई। जंहा अवैध कोयला ढुलाई में संलिप्त दर्जनों मोटरसाइकिल जप्त किया गया है। उक्त कारवाई से कोयला के अवैध ढुलाई में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गई है। फिलहाल कारवाई जारी है कितना मोटरसाइकिल और कितना कोयला जप्त किया गया इसकी स्पष्ट जानकारी अभियान पूर्ण होने के बाद ही स्पष्ट जानकारी मिल पायेगी।

लेकिन जिस तरह से तस्वीरें सामने आ रही वह भी हैरत कर देने वाली है कि सीआईएसएफ की लगातार कार्रवाई के बाद भी धड़ल्ले से कोयला ढुलाई जारी है।और तस्वीरें बंया कर रही है कि कोयला चोरों का मनोबल कितना बढ़ा हुआ है। मानों कोयला चोरी में संलिप्त लोग भी सीआईएसएफ को चुनौती दे रहे हैं।और तुम डाल डाल तो हम पात पात की कहावत चरितार्थ करती तस्वीरें सामने आ रही है।अब देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि क्या बेरमो में पूर्ण रूप से कोयला चोरी रूक पायेगा।यह बड़ा सवाल वंही जंहा ये कारवाई की गई वह गांधीनगर ओपी थाना क्षेत्र पड़ता है।अब सवाल उठता है स्थानीय थाना उक्त मामले में क्यों मूकदर्शक बनी। अवैध कोयला ढुलाई पर अंकुश लगाने को लेकर क्यों नहीं ठोस कार्रवाई स्थानीय थाना द्वारा की जाती है। जबकि कई बार सीआईएसएफ की कार्रवाई ने थाना क्षेत्र में चल रही अवैध कोयला ढुलाई और भण्डारण का भंडाफोड़ किया है।ये सवाल बुद्धिजीवियों के मन में उठना स्वाभाविक है

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें