Hindi News / सीएम हेमन्त सोरेन से केंद्रीय संसदीय उप-समिति के सदस्यों ने की मुलाकात

JHARKHAND NEWS : सीएम हेमन्त सोरेन से केंद्रीय संसदीय उप-समिति के सदस्यों ने की मुलाकात

Edited By:  |
Reported By:
jharkhand news

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) लिमिटेड रांची के पुनरुद्धार (रिवाइवल) हेतु गठित 6 सदस्यीय केंद्रीय संसदीय उप-समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय उप-संसदीय समिति के सदस्यों के बीच हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचईसी), रांची की वर्तमान परिस्थिति एवं पुनरुद्धार से संबंधित भविष्य की कार्य योजनाओं से संबंधित विस्तृत चर्चा हुई.

इस मौके पर सांसद विजय हांसदा, केंद्रीय संसदीय उप-समिति के अध्यक्ष-सह-सांसद, राज्यसभा तिरुची शिवा सहित सांसद, राज्यसभा सुलता देव, सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी, सांसद हँसमुखभाई सोमाभाई पटेल, सांसद चंदन चौहान उपस्थित रहे.