Live

JHARKHAND NEWS

JSSC CGL पेपर लीक मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपियों के विरुद्ध 5200 पन्नों की पूरक चार्जशीट दाय

S
Srishtyलेखक

JSSC CGL पेपर लीक मामले में जांच एजेंसियों ने शिकंजा और कस दिया है। सीआईडी ने इस मामले में जांच तेज करते हुए 10 आरोपियों के खिलाफ विस्तृत पूरक चार्जशीट दाखिल कर दी है। झारखंड और बिहार के आरोपियों को शामिल करते हुए पूरक आरोप पत्र संख्या 28/26 अदालत में समर्पित किया गया है। सबसे खास बात यह है कि यह रिपोर्ट करीब 5,200 पन्नों की है, जिसमें इस पूरे पेपर लीक सिंडिकेट की परतें खोलने वाले कई अहम सबूत शामिल किए गए हैं।5,200 पन्नों की इस भारी-भरकम पूरक चार्जशीट में सीआईडी ने कई मजबूत कड़ियों को जोड़ा है। जांच एजेंसी ने इस रिपोर्ट में:

सीआईडी के मुताबिक, ये तमाम साक्ष्य यह दिखाने के लिए अहम हैं कि यह लीक कोई अचानक हुई घटना नहीं थी, बल्कि इसके पीछे एक सुनियोजित तंत्र काम कर रहा था।सीजीएल पेपर लीक मामले की जाँच के दौरान सीआईडी ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया था। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, पेपर लीक से जुड़े इस सिंडिकेट के कई सदस्यों की भूमिका सामने आती गई। इसके बाद सीआईडी ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश और कार्रवाई करते हुए गिरोह से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया। अब तक जुटाए गए इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर 10 आरोपियों के खिलाफ यह पूरक चार्जशीट अदालत में दाखिल की गई है। ताजा पूरक चार्जशीट में जिन लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है, उनमें झारखंड के कई जिलों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य बिहार का कनेक्शन भी सामने आया है। इनमें

देवघर के मार्गोमुंडा निवासी सुषमा उर्फ सुषमा तिवारी, अक्षय तिवारी और अभय तिवारी

5,200 पन्नों की इस विस्तृत पूरक चार्जशीट के दाखिल होने के बाद अब मामला न्यायिक प्रक्रिया के अगले चरण में आगे बढ़ेगा। देखना यह होगा कि अदालत में इन साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की मुश्किलें कितनी बढ़ती हैं और इस नेटवर्क से जुड़े बाकी किरदारों पर आगे क्या कार्रवाई होती है। फिलहाल इस अपडेट में इतना ही, आगे की खबरों के लिए बने रहिए।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें