Live

JHARKHAND NEWS

जामताड़ा सदर थाना क्षेत्र के चेगायडीह में तालाब में डूबने से तीन मासूमों की मौत

S
Srishtyलेखक

जामताड़ा सदर थाना क्षेत्र के चेगायडीह गांव में दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। तीनों बच्चे खेलते-खेलते तालाब की ओर चले गए थे। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है, जबकि मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है गांव के तीन बच्चे एक साथ खेल रहे थे। इसी दौरान वे चिरकुटोला स्थित तालाब की ओर चले गए और तालाब में डूब गए। तालाब उनके घर से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर बताया जा रहा है। बच्चों के डूबने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

मृतकों की पहचान 5 वर्षीय आर्यन अंसारी, पिता जसीमुद्दीन अंसारी, 6 वर्षीय नासिर अंसारी, पिता तबारक अंसारी और 6 वर्षीय अमर सोहेल, पिता सजाउद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, बीडीओ अबीश्वर मुर्मू और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि यह घटना बेहद मर्माहत करने वाली है। इतनी कम उम्र में तीनों बच्चे दुनिया को ठीक से देख भी नहीं पाए और चले गए। ईश्वर बच्चों के माता-पिता और परिजनों को इस दुख को सहने की हिम्मत दे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें