Live

JHARKHAND NEWS

झारखंड के मौसम में बड़ा यू-टर्न,ठंड और गर्मी की लुकाछिपी जारी, जानिए IMD की चेतावनी

S
Srishtyलेखक

झारखंड में अब धीरे-धीरे ठंड ने अपनी दस्तक देनी शुरू कर दी है। सुबह और शाम के वक्त जहां हल्की सिहरन महसूस हो रही है, वहीं दोपहर की तेज धूप अभी भी गर्मी का अहसास करा रही है। अक्टूबर के इस आखिरी हफ्ते में मौसम का यह दोहरा रूप लोगों को परेशान भी कर रहा है और सुहाना भी लग रहा है।झारखंड के अलग-अलग जिलों में तापमान का अंतर अब साफ नजर आने लगा है। राजधानी रांची, गुमला, खूंटी, हजारीबाग और लोहरदगा में सुबह और शाम का मौसम काफी सुहाना और ठंडा रहने लगा है। खुले इलाकों में सुबह-सुबह हल्की धुंध या कुहासा भी देखा जा रहा है।

दूसरी ओर, जमशेदपुर, धनबाद और पलामू जैसे इलाकों में दिन के वक्त धूप का असर तीखा बना हुआ है। यानी सुबह घर से निकलते वक्त हल्के गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस हो रही है, तो दोपहर होते-होते गर्मी पसीने छुड़ाने लगती है

आइए एक नजर डालते हैं राज्य के प्रमुख जिलों में आज के संभावित अधिकतम और न्यूनतम तापमान पर:

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें