Live

JHARKHAND NEWS

मंत्री सुदिव्य कुमार ने पतरातू लेक रिजॉर्ट पर्यटन बिहार का किया निरीक्षण, कहा-पतरातू डैम स्थित लेक रिसॉर्ट का किया जाएगा सुंदरीकरण

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रामगढ़ : झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पतरातु लेक रिजॉर्ट पर्यटन बिहार पहुंचे. वो यहां लेक रिजॉर्ट और आईलैंड का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने पर्यटन बिहार रेस्टुरेंट में पर्यटन विभाग के राजीव कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की.

बैठक के बाद मंत्री सुदिव्य कुमार ने पत्रकारों को बताया कि पतरातू डैम स्थित लेक रिसॉर्ट का सुंदरीकरण किया जाएगा. पर्यटकों के लिए सुख सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा. इसके लिए यहां पर परिवर्तन की दिशा में कई काम किए जाएंगे. मंत्री के आगमन पर पतरातू अंचलाधिकारी मनोज कुमार चौरसिया,पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी,पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता आदि शामिल थे.

पतरातु लेक रिजॉर्ट का भ्रमण करते हुए पर्यटन मंत्री ने रख रखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

रामगढ़ से एम आर खान की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें