JHARKHAND NEWS
देवघर में बदहाल सड़क का दर्द: रोहिणी-पातारडीह मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढे, ग्रामीणों ने डीसी को दिया आवेदन
देवघर जिले के रोहिणी परमेश्वर चौक से पातारडीह जाने वाली सड़क इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जर्जर सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं।
सड़क की बदहाल स्थिति से नाराज ग्रामीणों ने आज देवघर उपायुक्त को आवेदन सौंपकर जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क आसपास के कई गांवों को जोड़ती है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। बारिश के दौरान सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे आवागमन मुश्किल हो जाता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या का समाधान कब तक करता है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।