Live

JHARKHAND NEWS

पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने राजद चतरा महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित "संवाद समारोह" का किया शुभारंभ

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

चतरा : राज्य के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता सोमवार को चतरा स्थित अपने आवास पर राष्ट्रीय जनता दल चतरा महिला प्रकोष्ठ के द्वारा आयोजित "संवाद समारोह" का बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रश्मि प्रकाश बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुई. कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शारदा देवी के द्वारा की गई. साथ ही उन्होंने उपस्थित गणमान्यों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत की.

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि महिला संवाद कार्यक्रम से महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलती है. वे अपने हक के लिए आवाज उठा पाती है. इससे वे आत्मनिर्भर बनती है. आज महिलाएं शसक्त हो रही है. देश के विकास में अहम भूमिका निभा रही है. हमसब को मिलकर पार्टी को मजबूत बनाना है. आदरणीय लालू प्रसाद यादव के सिद्धांत को जन जन तक पहुँचाना है. राष्ट्रीय जनता दल के झंडे को बुलंद करना है.

कार्यक्रम को रश्मि प्रकाश ने भी सम्बोधित करते हुए सर्वप्रथम सभी महिलाओं को बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि यह मंच महिलाओं की आवाज को बुलंद करने का एक महत्वपूर्ण मंच है. जब महिलाएं खुलकर अपने मुद्दों पर बात करती हैं तो उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वो सशक्त बनती है. इस मंच के माध्यम से हमें चतरा जिला समेत पूरे प्रदेश में महिलाओं को पार्टी में जोड़ना है एवं सशक्त बनाना है. महिला संवाद केवल बातचीत नहीं बल्कि परिवर्तन का रास्ता है. हम सबके आदरणीय लालू प्रसाद यादव एवं नेता प्रतिपक्ष आदरणीय तेजस्वी यादव के विचारधारा को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है. महिलाओं के हक हुक़ूक़ की आवाज को बुलंद करना है.

कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शारदा देवी,वरिष्ठ नेता अतीक मंसूरी,वरिष्ठ नेत्री सरोज गंझू,गिद्धौर प्रखण्ड प्रमुख अनिता यादव,नगर अध्यक्ष पप्पू यादव,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मोब्ब्सिर आलम,सविता पांडेय,अजीजी रौशन आरा,पूर्व मुखिया सुनीता देवी,पूर्व मुखिया सारो देवी समेत कई गणमान्य मौजूद रहे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें